सोलन: वर्मा ज्वेलर्स की ओर से 27 अक्टूबर 2026 को ‘शुभ उत्सव’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। ‘शगुन और श्रृंगार’ थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में मेहंदी के रंगों के साथ खुशियों और उत्सव का माहौल देखने को मिलेगा।
कार्यक्रम का आयोजन हिमानी रिजॉर्ट, सोलन में सुबह 11 बजे से किया जाएगा। आयोजकों की ओर से विशेष रूप से बेटियों को भी कार्यक्रम में साथ लाने का आग्रह किया गया है, ताकि परिवार के सदस्य मिलकर इस उत्सव का आनंद उठा सकें।

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रतिभागियों को दिए गए क्यूआर कोड के माध्यम से पंजीकरण करना होगा। आयोजकों ने पंजीकरण के बाद मिलने वाले वाउचर को साथ लाने की भी अपील की है।
कार्यक्रम का विवरण:
कार्यक्रम: शुभ उत्सव – शगुन और श्रृंगार
आयोजक: वर्मा ज्वेलर्स
तिथि: 27 अक्टूबर 2026
समय: सुबह 11 बजे से
स्थान: हिमानी रिजॉर्ट, सोलन