शिमला। लोक निर्माण विभाग विद्युत मंडल कसुम्पटी के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि विभाग द्वारा शिमला स्थित विभिन्न कार्यालयों और महत्वपूर्ण भवनों में सेंट्रल हीटिंग प्लांट से संबंधित कार्य के लिए ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। उन्होंने इच्छुक बोलीदाताओं से अधिक जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट www.hptenders.gov.in पर लॉग-इन करने का आग्रह किया है।