नई दिल्ली। पीएमजीएसवाई-IV (बैच-1, वित्त वर्ष 2026-27) के तहत 45 सड़क कार्यों (509.54 कि.मी) जिनका मूल्य रु. 710.40 करोड़ है, का प्रस्ताव मंत्रालय द्वारा स्वीकृत किया गया है जिससे 48 बसावटों को पहली बार बारहमासी सड़क संपर्क मिलेगा । सड़क संपर्क मिलने से इन बसावटों को आवश्यक सुविधाएँ जैसे स्कूल, अस्पताल एवं ग्रामीण मण्डियों तक पहुँच मिलेगी जिससे वहाँ रहने वाले लोगों के सामाजिक और आर्थिक विकास में मदद मिलेगी । यह सरकार के विकसित भारत के लक्ष्य को भी पूरा करने में सहायक होगी ।
उपरोक्त स्वीकृत कार्यों के अतिरिक्त, आज तक, पीएमजीएसवाई के अंतर्गत राज्य मे रु. 3,412 करोड़ की राशि वाले 367 सड़क कार्यों (4,935 कि.मी.) एवं 07 पुलों को पहले ही स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है ।