
करसोग। धरमौड़ में आयोजित दिवाली कप क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 में स्कॉर्पियन बॉयज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। एक दिवसीय इस प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने भाग लिया।
टूर्नामेंट में स्कॉर्पियन बॉयज ने अपने पहले मुकाबले में डायनामिक बॉयज को एकतरफा अंदाज में हराया। इसके बाद दूसरे मुकाबले में कांडा की टीम को शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला स्कॉर्पियन बॉयज और सिक्स ब्रदर्स के बीच खेला गया। खिताबी मुकाबले में स्कॉर्पियन बॉयज ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सिक्स ब्रदर्स को सीधे सेटों में 2-0 से पराजित कर दिवाली कप 2026 की ट्रॉफी अपने नाम की।
कप्तान राजेंद्र की अगुवाई में टीम का शानदार प्रदर्शन
कप्तान राजेंद्र की अगुवाई में पूरी टीम ने बेहतरीन तालमेल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। खिलाड़ियों की एकजुटता और शानदार प्रदर्शन ने टीम को प्रतियोगिता का विजेता बनाया।
गौरतलब है कि इससे पहले भी स्कॉर्पियन बॉयज की टीम दशहरा कप अलसिंडी और बगशाड़ में विजेता रह चुकी है। लगातार मिल रही सफलताएं टीम की मेहनत, एकजुटता और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाती हैं।
स्कॉर्पियन बॉयज की टीम करसोग तहसील में वॉलीबॉल खेल को बढ़ावा देने में भी अहम भूमिका निभा रही है। टीम स्थानीय युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और उभरती खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
इस शानदार जीत पर खेल प्रेमियों ने स्कॉर्पियन बॉयज की पूरी टीम को बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं।