विकसित भारत की यात्रा गांवों से शुरू होनी चाहिएः कविंद्र गुप्ता

Shimla. विकसित भारत का निर्माण केवल दिल्ली से नहीं होगा, बल्कि इसकी नींव हमारे गांवों में रखी जाएगी यह बात हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने अपने संबोधन में कही। उन्होने कहा कि हमारे किसानों की समृद्धि, कारीगरों का कौशल और युवाओं का संकल्प ही इस लक्ष्य को साकार करेंगे। जब हमारे गांव समृद्ध होंगे और लोग आत्मनिर्भर बनेंगे, तभी विकसित भारत का सपना वास्तविकता में बदलेगा।
आर्थिक सशक्तिकरण के लिए केंद्र सरकार की विभिन्न पहलों का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना और स्वरोजगार से जुड़ी अन्य योजनाएं कारीगरों, छोटे उद्यमियों और युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के अवसर प्रदान कर रही हैं। उन्होंने युवाओं से इन योजनाओं का लाभ उठाने और केवल रोजगार तलाशने के बजाय रोजगार सृजित करने वाले बनने का आह्वान किया।