रजनी पाटिल ने दलाई लामा को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी द्वारा लिखित आत्मकथा बिलॉन्गिंग अ जर्नी ऑफ लव  पुस्तक भेंट की

शिमला..अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य प्रदेश मामलों की प्रभारी पूर्व सांसद  रजनी पाटिल ने आज धर्मशाला के मैक्लोडगंज में  धर्मगुरु महामहिम दलाई लामा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उनके साथ  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार भी विशेष तौर पर मौजूद थे.
रजनी पाटिल ने दलाई लामा से आपसी चर्चा के उपरांत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ नेता  सोनिया गांधी द्वारा लिखित आत्मकथा बिलॉन्गिंग अ जर्नी ऑफ लव  पुस्तक भेंट की।
रजनी पाटिल ने महामहिम दलाई लामा के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घ आयु की कामना करते हुए धर्म ज्ञान का उपदेश भी लिया।