उपायुक्त कुल्लू की अध्यक्षता में जिला पशु क्रूरता निवारण सोसायटी (DSPCA) का पुनर्गठन, आम जनता से सदस्य बनने की अपील

कुल्लू..जिला कुल्लू में पशुओं के संरक्षण, कल्याण तथा उनके प्रति होने वाली क्रूरता की रोकथाम के उद्देश्य से जिला पशु क्रूरता निवारण सोसायटी (District Society for Prevention of Cruelty to Animals – DSPCA) का पुनर्गठन उपायुक्त, कुल्लू डॉ अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में किया जा रहा है। इस संबंध में जिला प्रशासन की ओर से आम जनता, पशु प्रेमियों एवं समाजसेवियों से सोसायटी का सदस्य बनकर इस मानवीय कार्य में सक्रिय सहयोग देने की अपील की गई है।
उपायुक्त ने बताया केि इस सोसायटी के गठन का मुख्य उद्देश्य जिले में पशुओं के प्रति होने वाले अत्याचार एवं क्रूरता को रोकना, बेसहारा व असहाय पशुओं की देखभाल सुनिश्चित करना तथा समाज में जीव-जंतुओं के प्रति दया, करुणा और संवेदनशीलता की भावना को बढ़ावा देना है।
  उपायुक्त ने इस पुनीत और सामाजिक कार्य में जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला कुल्लू के समस्त पशु प्रेमियों, समाजसेवी संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं (NGOs) और संवेदनशील नागरिकों को सोसायटी से जुड़ने के लिए आमंत्रित किया है। सोसायटी की सदस्यता के लिए मात्र 100 रुपये वार्षिक शुल्क निर्धारित किया गया है।
जिला प्रशासन ने कुल्लू के सभी इच्छुक नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में आगे आकर DSPCA की सदस्यता ग्रहण करें और पशु कल्याण के इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें।
सदस्यता एवं अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: डॉ. विनय शर्मा (उप निदेशक, पशुपालन विभाग, कुल्लू, संपर्क सूत्र: 01902-222553