कुल्लू। युवा सेवा एवं खेल विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा आगामी खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए कबड्डी (अंडर-18 पुरुष वर्ग) के खिलाड़ियों के चयन हेतु 22 नवंबर, 2026 को ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। विभाग के अतिरिक्त निदेशक गौरव महाजन द्वारा जारी सूचना के अनुसार चयन प्रक्रिया जिला स्पोर्ट्स हॉस्टल, बिलासपुर में सुबह 10 बजे से शुरू होगी।
ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों की जन्मतिथि 1 जनवरी, 2009 या उसके बाद की होनी अनिवार्य है। पात्र खिलाड़ियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर चयन केंद्र में पहुंचना होगा।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि चयन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता अथवा दैनिक भत्ता प्रदान नहीं किया जाएगा।