कोलकाता नाइट राइडर्स ने 10 साल बाद जीता आईपीएल खिताब 

Video Credit : https://youtube.com/@kolkataknightriders

IPL2024: केकेआर ने 10 साल बाद आईपीएल ट्रॉफी जीती। चेपॉक स्टेडियम में केकेआर ने हैदराबाद को 8 विकेट से मात दी। इस मैच में हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 114 रनों का लक्ष्य तैयार किया। जवाब में कोलकाता ने 10.3 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया और हैदराबाद को आठ विकेट से हरा दिया।केकेआर ने आईपीएल की कुल तीसरी बार ट्रॉफी जीती है। इससे पहले केकेआर ने गौतम गंभीर की कप्तानी में दो बार आईपीएल ट्रॉफी जीती थी। कोलकाता ने इससे पहले अपना अंतिम खिताब 2014 सीजन में पंजाब किंग्स को हराकर जीता था और अब 10 साल बाद टीम ने फिर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने डेविड वॉर्नर की कप्तानी में आईपीएल 2016 का खिताब जीता था.