सरकार के पास किसी समस्या का समाधान नहीं, यह सरकार ही समस्या बन कर रह गई…
Author: Himachal Panorama
राज्यपाल ने किया 4 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला का शुभारम्भ
पहली सांस्कृतिक संध्या रही कुलदीप शर्मा सहित हिमाचली कलाकारों के नाम शिमला। अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला 2024…
18वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव में वन्यजीव पर आधारित प्रसिद्ध फिल्म निर्माता सुब्बैया नल्लमुथु वी. शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के विजेता घोषित किए गए
18वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव (एमआईएफएफ) में वन्यजीव पर आधारित प्रसिद्ध फिल्म निर्माता सुब्बैया नल्लमुथु को बहुप्रतीक्षित वी. शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, जिसकी घोषणा आज सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने की। डॉ. एल. मुरुगन ने एनएफडीसी परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “मैं इस बार प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतने के लिए नल्लमुथु को बधाई देता हूं।” वन्यजीव फिल्म निर्माण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव में सुब्बैया नल्लमुथु को यह पुरस्कार प्रदान करेगा। सुब्बैया नल्लमुथु ने वन्यजीव पर आधारित फिल्मों के निर्माण में असाधारण योगदान दिया है, जिससे उन्हें पूरे विश्व में सराहना मिली है। श्री सुब्बैया नल्लमुथु भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने लिविंग ऑन द एज, भारत की सबसे लंबे समय तक चलने वाली पांडा पुरस्कार विजेता पर्यावरण श्रृंखला में अपने काम से मान्यता प्राप्त की। उनकी विशेषज्ञता भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के साथ एक हाई-स्पीड कैमरामैन के रूप में उनके कार्यकाल तक फैली हुई है। रॉयल बंगाल टाइगर के लिए उनके जुनून ने नेशनल ज्योग्राफिक चैनल और बीबीसी के लिए बाघ पर आधारित अंतरराष्ट्रीय डॉक्यूमेंट्री फिल्मों में उतारा है। उनकी विपुल फिल्मोग्राफी में टाइगर डायनेस्टी (2012-2013), टाइगर क्वीन (2010) और द वर्ल्ड्स मोस्ट फेमस टाइगर (2017) शामिल हैं। उन्होंने पर्यावरण के साथ-साथ मनुष्यों और इकोसिस्टम के बीच तालमेल पर केंद्रित बीबीसी वर्ल्ड के लिए अर्थ फाइल (2000) और एनिमल प्लैनेट के लिए द वर्ल्ड गॉन वाइल्ड (2001) जैसी अनगिनत डॉक्यूमेंट्री फिल्में बनाई हैं। सुब्बैया नल्लामुथु ने पांच राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों सहित कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं। वे जैक्सन होल वाइल्डलाइफ फिल्म उत्सव के नियमित जूरी सदस्य हैं और उन्होंने भारतीय पैनोरमा फिल्म उत्सव (2021) के जूरी अध्यक्ष के रूप में भी काम किया है। वी शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड के बारे में प्रतिष्ठित डॉ. वी शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड एमआईएफएफ के हर आयोजन में एक फिल्म निर्माता को भारत में डॉक्यूमेंट्री फिल्मों और इनके प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया जाता है। इसमें 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। पिछले वर्षों में पुरस्कार के अन्य प्रतिष्ठित प्राप्तकर्ताओं में श्याम बेनेगल, विजया मुले और अन्य प्रमुख फिल्म निर्माता शामिल हैं। यह पुरस्कार महान फिल्म निर्माता वी शांताराम की स्मृति में स्थापित किया गया है।
पिछले 10 वर्षों में बाह्य (एक्स्ट्राम्यूरल) अनुसंधान और विकास में महिलाओं की भागीदारी दोगुनी हो गई है: डॉ. जितेंद्र सिंह
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ), परमाणु ऊर्जा…
भारतीय रेलवे ने ‘लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में अपना नाम दर्ज कराया
भारतीय रेलवे ने एक सार्वजनिक-सेवा कार्यक्रम में अनेक स्थानों पर सर्वाधिक लोगों के एकत्रित होने पर…
प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड बस दुर्घटना में हुई लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया, पीड़ितों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में बस दुर्घटना में हुई लोगों की मौत…
आग के अनगिनत हादसे, पर सरकार मौन : रणधीर
शिमला, भाजपा के नैना देवी से विधायक रणधीर शर्मा ने कहा की हिमाचल प्रदेश में आग…
भारतीय जनता पार्टी की कार्यशैली की जीत है और वर्तमान कांग्रेस की सुखविन्द्र सरकार की हार : बिंदल
नगर परिषद बिलासपुर में अध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत होने पर बिलासपुरवासियों को…
नगर परिषद बिलासपुर पर एक बार फिर से भाजपा का कब्जा : त्रिलोक
शिमला, नगर परिषद बिलासपुर पर एक बार फिर से भाजपा का कब्जा हो गया है। इस…
प्रदेश विश्वविद्यालय में एससीए चुनाव करवाने के लिए संभावनाएं तलाशेगी सरकार: मुख्यमंत्री
विश्वविद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों के मैत्री कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू…