जगत प्रकाश नड्डा ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री का कार्यभार संभाला

नई दिल्ली। जगत प्रकाश नड्डा ने आज यहां केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मंत्री…

राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर और भागीरथ चौधरी ने संभाला कार्यभार

नई दिल्ली। रामनाथ ठाकुर और भागीरथ चौधरी ने भी कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सचिव मनोज आहूजा, कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग के सचिव श्री हिमांशु पाठक और मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने माननीय मंत्रियों का स्वागत किया।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय का आधिकारिक रूप से कार्यभार संभाला

नई दिल्ली. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय का कार्यभार संभाला। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उन्हें यह बताते हुए प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है कि प्रधानमंत्री द्वारा कल लिया गया प्रथम निर्णय किसानों के हित में था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों की आय दोगुनी करने का संकल्प लिया है और सरकार किसानों के कल्याण के लिए हर संभव कदम उठाएगी।  शिवराज सिंह चौहान ने यह भी कहा कि एनडीए सरकार पिछले दस वर्षों से किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और उनका मंत्रालय लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए निरंतर काम करता रहेगा। कार्यभार संभालने के बाद मंत्री ने मंत्रालय के विभिन्न कार्यालयों का दौरा किया और सफाई कर्मचारियों सहित विभिन्न स्तरों के कर्मचारियों से बातचीत की। उन्होंने किसानों के कल्याण के लिए सरकार के विजन को पूरा करने के लिए उन्हें एक टीम के रूप में काम करने और एक-दूसरे के साथ सहयोग पूर्वक काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मंत्रालय में कृषि एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्र का भी दौरा किया और फसल उत्पादन एवं सूखे की स्थिति से निपटने को लेकर तैयारी सहित देश के भीतर कृषि परिदृश्य की समीक्षा करने के लिए सुविधाओं का अवलोकन किया।इसके बाद उन्होंने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और मंत्रालय के कामकाज में पारदर्शिता की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने किसानों के कल्याण और ग्रामीण विकास के लिए सरकार का घोषणापत्र भी सौंपा और सभी से इसे पूरा करने की दिशा में काम करने का आह्वान किया। श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एक दूरदर्शी नेता हैं और उन्होंने अधिकारियों से घोषणापत्र में निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए रोडमैप पर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अन्नदाता के जीवन में सुधार लाना मंत्रालय का मिशन होना चाहिए।

भाजपा ने थोपा प्रदेश पर उपचुनाव का बोझ- चन्द्रशेखर

भाजपा की डील को पूरा करने के लिए निर्दलीय विधायकों ने सौंपे इस्तीफे Shimla. विधायक एवं…

उपचुनावों का बोझ डालने वाली कांग्रेस सरकार : सतपाल

शिमला, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक सतपाल सत्ती ने कांग्रेस सरकार और उनके नेताओं…

लोक सभा चुनावों में कांग्रेस 68 में से 61 सीटों पर हारी चुनाव : सुमित

शिमला, भाजपा प्रदेश सचिव और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सह प्रभारी सुमित शर्मा ने कहा की…

जनमत खो चुकी है कांग्रेस सरकार, 61 विधानसभाओं में हारी : राजीव

धर्मशाला, कांगड़ा से लोक सभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की…

हिमाचल के निचले इलाकों में फिर हिट वेव की मार, हीट वेव को लेकर कल से 48 घंटे का येलो अलर्ट, 17 जून तक प्रदेश में प्री मानसून आने की उम्मीद

शिमला. हिमाचल प्रदेश में बुधवार से एक बार फिर प्रदेश के मैदानी इलाकों में हीट वेव…

डेढ़ वर्ष के भीतर तैयार होगा लुथान में बनने वाला मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सुख-आश्रय परिसर: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की…

प्रधानमंत्री को ओमान के सुल्तान ने फोन पर बधाई दी

Shimla.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज ओमान के सुल्तान,सुल्तान हैथम बिन तारिक का फोन आया।सुल्तान हैथम बिन…