आईपीएस अधिकारी शालिनी कांगड़ा और सौम्या मंडी की नई एसपी, अधिसूचना जारी

शिमला, 26 मार्च । हिमाचल प्रदेश में दो बड़े जिलों कांगड़ा और मंडी जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) बदल दिये गए हैं। महिला आईपीएस अधिकारी इन दोनों जिलों की कमान संभालेंगी। 

शनिवार देर रात जारी अधिसूचना के मुताबिक मंडी की एसपी व आईपीएस अधिकारी शालिनी अग्निहोत्री (2012 बैच) अब कांगड़ा की नई एसपी होंगी। कांगड़ा के एसपी रहे डॉक्टर खुशहाल चंद (2012) को फर्स्ट बटालियन बनगढ का कमांडेट तैनात किया गया है। 

वहीं कमांडेंट द्धितीय बटालियन सकोह सौम्या साम्बाशिबन को मंडी का नया एसपी लगाया गया है।

2010 बैच की आईपीएस सौम्या साम्बाशिबन सिरमौर और शिमला जिलों की भी एसपी रह चुकी हैं। एसपी सिरमौर रहते हुए उन्होंने ब्लाइंड मर्डर के कई मामलों को भी बखूबी सुलझाया था। खूंखार अपराधियों को पकड़ने के मामले में भी सौम्या आगे रही हैं। 

शिमला में भी बतौर एसपी उनके काम को काफी सराहा जाता है। उन्होंने बहुचर्चित गुड़िया कांड के बाद शिमला की कानून व्यवस्था की कमान संभाली थी। उनकी गिनती निडर महिला पुलिस अधिकारी के तौर पर होती है। 

वहीं हिमाचल से ताल्लुक रखने वाली आईपीएस शालिनी अग्निहोत्री पूर्व में कुल्लू की एसपी रही हैं। मंडी और कुल्लू जिलों में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के साथ अपराधियों की धपक्कड़ और नशे के खिलाफ उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किया है।