SHIMLA. दिल्ली में कांग्रेस का खाता नही खुलना त्मायुर हिनाचल प्रदेश में 80 दिनों से अधिक समय के बाद संगठन का गठन नही होने पर जहां कृषि मंत्री ने चिंता जताई थी वहीं अब स्वाथ्य मंत्री धनुराम शांडिल ने भी संगठन के मजबूत होने की बात कही है। प्रदेश के कृषि मंत्री चन्द्र कुमार ने कुछ दिन पहले कांग्रेस की गैर को निराशाजनक बताया था साथ ही कहा था कि कांग्रेस संगठन पैरालाइज्ड हो गया है इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है। वहीं अब कृषि मंत्री के बयान पर स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल ने सहमति जताई है। साथ ही उन्होंने प्रदेश में बढ़ रहे नशे पर चिंता भी जताई है।
स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने कृषि मंत्री के बयान पर सहमति जताते हुए र्कगा की नगंठन को शक्ति के रूप में देखा जाता है।अगर संगठन मजबूत नही होगा तो कार्यकुशलता में कमी आती है।उन्होंने कहा कि संगठन पर ध्यान देने की आवश्यकता है अगर संगठन मजबूत होगा तो बेहतर नीतियों के साथ आग3 बढ़ जा सकता है।विकास सम्बन्धी नीतियों का निर्माण किया जा सकता है।उन्होंने कहा कि “संघे शक्ति कलियुगे” के श्लोक के साथ कांग्रेस पार्टी को बढ़ना चाहिए।जब भी संगठन में कमी आती है तो उसमें पार्टी को ध्यान देने की जरूरत होती है।विधानसभा से लेकर पंचायत स्तर तक संगठन मज़बूत होना चाहिए तभी सरकार अपनी नीतियों को लोगों तकवपहुंचा सकती हैं। प्रदेश में युवा शक्ति को दिशानिर्देश देने की जरूरत है।पार्टी में प्रशिक्षण कार्यक्रमों की आवश्यकता है इसके लिए पार्टी नेतृत्व को ट्रेनिंग कैंप के लिए बात करेंगे ।सेना की तर्ज़ पर कांग्रेस पार्टी में युवाओं को प्रशिक्षण की जरूरत है और राजीव गांधी के समय में भी प्रशिक्षण कैंप होते थे।
वहीं उन्होंने प्रदेश में बढ़ते नशे पर चिंता जताते हुए कहा कि सरकार के साथ समाज के हर वर्ग को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है।इसके लिए आने वाले समय मे स्कूल कॉलेज के प्रबंधन के साथ बैठक की जाएगी ।उन्होंने कहा कि आज जरूरत है बच्चों को बेहतर चरित्र निर्माण की जिसके लिए एक बेहतर माहौल प्रदान करने की आवश्यकता है।
वहीं दवाओं के सेम्पल फैल होने पर उन्होंने कहा कि सजे लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे