SHIMLA। नगर निगम शिमला बजट की तैयारी में जुट गया है इसको लेकर नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने वीरवार को अधिकारियों के साथ बैठक की । इस बैठक में वार्षिक बजट को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही बजट में लोगों के सुझाव शामिल करने का फैसला लिया है। इसके लिए नगर निगम द्वारा महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, छोटे बच्चों, पार्षदों से सुझाव मांगे जा रहे हैं। इस बार नगर निगम लोगों के लिए नई योजनाएं, पार्किंग, पार्क, शौचालय, जिम समेत कई सौगातें देगा। इसके साथ ही निगम प्रशासन अपने आय के साधनों को बढ़ाने पर ज़ोर देगा। इस बार शहरवासियों की उम्मीदों के अनुरुप अच्छा बजट पेश करने का दबाव नगर निगम पर रहेगा। बीते वर्ष नगर निगम सदन में 2024-25 के लिए 247.44 करोड़ रुपए का बजट पेश किया था। इस दौरान कांग्रेस शासित नगर निगम ने बजट में किसी प्रकार का नया कर नहीं लगाया था। अब इस बार कांग्रेस शासित नगर निगम द्वारा दूसरा बजट पेश किया जाएगा। इस बजट से शहरवासियों को खासी उम्मीद रहने वाली है।
नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि बजट को लेकर बैठकर की जा रही है और लोगों से बजट में क्या होना चाहिए उसको लेकर सुझाव भी लिए जा रहे हैं । खासकर इस बजट में नगर निगम को अपने पांव पर खड़ा करने के लिए आए के साधनों को बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा इसके अलावा शहर में पार्किंग के निर्माण सहित नए कार्यों के लिए भी बजट में प्रावधान किया जाएगा। लोगों की सुझाव आने के बाद ही बजट को अंतिम रूप दिया जाएगा।
नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि
शहर में शौचालयों में शुल्क वसूलने पर नगर निगम कार्रवाई करेगा। नगर निगम को शौचालय में अवैध तरीके से शुल्क वसूलने की शिकायतें मिल रही हैं। नगर निगम महापौर के अनुसार यदि किसी व्यक्ति से शौच शुल्क लिया जाता है तो उसका वीडियो या फोटो नगर निगम को भेजने पर उस व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।