लुधियाना उपचुनाव: भारत भूषण आशु के समर्थन में लुधियाना पहुंचे मुकेश अग्निहोत्री,करेंगे चुनाव प्रचार


लुधियाना। हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री आज पंजाब के लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण आशु के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे।
वे पूरे दिन लुधियाना में रहकर कांग्रेस पार्टी के प्रचार अभियानों में भाग लेंगे और रात्रि विश्राम भी लुधियाना में ही करेंगे।
इस चुनाव प्रचार में उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल होंगे। कांग्रेस इस अप चुनाव को पूरी गंभीरता से लड़ रही है।

उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम इस प्रकार है:

16 जून 2025 (सोमवार)

प्रस्थान: गोंदपुर जयचंद, ऊना — सुबह 9:00 बजे

आगमन: लुधियाना, पंजाब — सुबह 10:30 बजे

यात्रा माध्यम: निजी वाहन

कार्यक्रम: कांग्रेस पार्टी का चुनाव प्रचार, रात्रि विश्राम लुधियाना में

17 जून 2025 (मंगलवार)

प्रस्थान: लुधियाना — दोपहर 3:00 बजे

आगमन: हिमाचल भवन, चंडीगढ़ — अपराह्न 4:30 बजे (संक्षिप्त ठहराव)

यात्रा माध्यम: निजी वाहन

प्रस्थान: हिमाचल भवन, चंडीगढ़ — शाम 6:00 बजे

आगमन: निवास स्थान, शिमला — रात्रि 8:30 बजे

यात्रा माध्यम: सरकारी वाहन

उप मुख्यमंत्री का यह दौरा कांग्रेस के प्रचार अभियान को गति देगा और पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *