यूपीए की तुलना में मोदी सरकार ने हिमाचल को दिया 27 गुना ज़्यादा रेल बजट: अनुराग सिंह ठाकुर

SHIMLA: पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद  अनुराग सिंह ठाकुर ने केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश को रेलवे विस्तार के लिए 2 हजार 911 करोड़ रुपए दिए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री  निर्मला सीतारमण व रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का आभार प्रकट किया है।

 

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “मोदी सरकार हिमाचल प्रदेश में इंफ़्रास्ट्रक्चर विस्तार और रोज़गार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की मोदी सरकार ने केंद्रीय बजट 2026-27 में देवभूमि हिमाचल प्रदेश को रेल नेटवर्क के विस्तार, आधुनिकीकरण, सुरक्षा परियोजना और विद्युतीकरण के लिए ₹2911 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। मोदी सरकार का हिमाचल में रेल नेटवर्क के विकास में सदा ही विशेष योगदान रहा है औ यह मंजूर राशि कांग्रेस सरकार द्वारा दी गई राशि से 27 गुना अधिक है। देवभूमि हिमाचल के यात्रियों की सुविधा व उनके बेहतर यात्रा अनुभव के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है। इस बड़ी पर आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन व रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव का हार्दिक आभार प्रकट करता हूँ”

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ अगर देवभूमि में मौजूदा रेलवे विस्तार के कार्यों को देखें तो अभी हिमाचल में 17 हजार 711 करोड़ की परियोजनाएं चल रहीं हैं जिससे राज्य में रेल नेटवर्क बेहतर होगा। 46 करोड़ रुपए की लागत से हिमाचल प्रदेश के चार रेलवे स्टेशन को अमृत स्टेशन योजना के तहत नए सिरे से विकसित किए जाने का भी प्रावधान इस बजट में किया गया है। 2014 से अब तक करीब 16 किलोमीटर की रेल लाइनों का निर्माण हुआ है व 26 फ्लाईओवर और अंडरपास भी विकसित किए गए हैं। मोदी सरकार द्वारा हिमाचल में रेलवे के शत प्रतिशत इलेक्ट्रिफिकेशन का लक्ष्य हासिल भी कर लिया गया है”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *