आखिर सरकार पंचायत चुनाव को क्यों टाल रही है: संदीपनी भारद्वाज

SHIMLA.  शिमला में भाजपा प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने कहा कि नगर निकाय व पंचायत चुनाव को टालने के लिए सरकार हाई कोर्ट के फ़ैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है और SLP दायर की गई है। आखिर सरकार पंचायत चुनाव को क्यों टाल रही है ? वोट चोरी का आरोप लगानी वाली कांग्रेस हिमाचल में गांव के गरीबों को वोट के अधिकार से वंचित रख कर वोट चोरी कर रही है।

वहीं RDG को खत्म करने के मुख्यमंत्री के आरोपों पर भी भाजपा प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने पलटवार किया है और कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश की बदहाल आर्थिक स्थिति के लिए केंद्र सरकार को दोष देने की नौटंकी कर रहे हैं, जबकि हिमाचल की वित्तीय बदहाली की असली वजह कांग्रेस सरकार की गलत नीतियां हैं। मुख्यमंत्री आरडीजी बंद होने का रोना रोकर जनता की सहानुभूति बटोरना चाहते हैं, लेकिन उन्हें यह जवाब देना चाहिए कि केंद्र सरकार ने हिमाचल को जो हजारों करोड़ रुपये की सहायता विभिन्न योजनाओं के तहत भेजी, उसका उपयोग विकास कार्यों में क्यों नहीं हुआ? मुख्यमंत्री सुक्खू प्रदेश के विकास की नहीं, बल्कि अपनी कुर्सी और कांग्रेस नेताओं के हितों की चिंता कर रहे हैं। हिमाचल को केंद्र से जो पैसा रेलवे, स्वास्थ्य, शिक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए मिला, उसे भी कांग्रेस सरकार ने नहीं छोड़ा। रेलवे और स्वास्थ्य के बड़े एमओयू प्रोजेक्ट्स में भी विभागों पर दबाव बनाकर यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट हासिल किए गए और करोड़ों रुपये का फंड ट्रेजरी से बैंको में ट्रांसफर कर दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *