राज्यसभा चुनाव को लेकर 5 मार्च को कांग्रेस विधायक दल को बैठक,आज शाम तक जारी हो सकती है उम्मीदवारों की सूची: हर्षवर्धन चौहान

 

शिमला। हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की आहट के साथ ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देश पर आगामी 5 मार्च, 2026 को कांग्रेस विधायक दल (CLP) की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। यह बैठक सुबह 11:00 बजे विधानसभा के रूलिंग लाउंज में आयोजित की जाएगी। गत अनुभवों को देखते हुए 5 मार्च को कांग्रेस विधायक दल की एक प्रकार को परीक्षा भी कही जा सकती है।

देखने वाली बात यह कि भाजपा इस बार भी क्या चुनावी रण में उम्मीदवार को उतारती है यह नही लेकिन राज्यसभा चुनाव के कड़वे अनुभवों को देखते हुए संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने इस बार दावा किया है है कि सभी विधायक इस बार मुख्यमंत्री के साथ चट्टान के साथ खड़े हैं

​  संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि आज शाम तक राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी होने की संभावना है। निर्णय केंद्रीय आलाकमान द्वारा लिया जाएगा।​ उन्होंने कहा, “2024 में जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण था, लेकिन इस बार सभी विधायक मुख्यमंत्री सुक्खू के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। उम्मीदवार चाहे हिमाचल का हो या बाहर का, पार्टी एकजुट है।जिन्होंने पिछले राज्यसभा चुनाव मे किया उन्हें भुगतना भी पड़ा।

​  वहीं हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि बजट सत्र का शेड्यूल सत्र फिर 18 मार्च बजट सत्र आरंभ हो जाएगा।वहीं मुख्यमंत्री 20 मार्च को वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे।23 से25 मार्च को बजट पर चर्चा और कट मोशन होगा 28 मार्च को सदन में बजट पास किया जाएगा।

​ मिडल ईस्ट में फंसे प्रदेश के लोगों की सुरक्षा पर सरकार गंभीर है।हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि प्रदेश के गृह सचिव केंद्रीय गृह मंत्रालय के साथ लगातार संपर्क में हैं। अभी तक की सूचना के अनुसार सभी सुरक्षित हैं। सरकार जल्द ही हेल्पलाइन नंबर जारी करेगी और हवाई सेवा बहाल होते ही इच्छुक लोगों की वापसी सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने कहा कि उनकी ग्रह सचिव से बात भी हुई है और उन्होंने कहा कि वह संपर्क में हैं

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *