विश्व वन्यजीव दिवस 2026 के अवसर पर प्रधानमंत्री ने वन्यजीव संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की

नई दिल्ली । सोशल मीडिया पर कई पोस्टों के माध्यम से प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने विश्व वन्यजीव दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पृथ्वी की समृद्ध जीव विविधता की रक्षा के महत्व पर बल दिया है, जो हमारे ग्रह को समृद्ध बनाती है और हमारे इकोसिस्टम को बनाए रखती है। भारत की सांस्कृतिक भावना पर बल देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे शास्त्र सभी जीवित प्राणियों के कल्याण की प्रार्थना करते हैं और वन्यजीव संरक्षण के साथ-साथ उनके प्रति संवेदनशीलता की प्रेरणा देते हैं। (विस्तृत प्रेस विज्ञप्ति: https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2234819®=3&lang=1 )

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री  भूपेन्द्र यादव ने विश्व वन्यजीव दिवस के अवसर पर एक संदेश जारी कर इसे पृथ्वी की अद्भुत जैव विविधता का उत्सव बताया। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि वन्यजीवों का संरक्षण न केवल पारिस्थितिक संतुलन के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह एक साझा जिम्मेदारी भी है जिसके लिए पृथ्वी की प्राकृतिक विरासत की रक्षा के लिए समाज के सभी वर्गों के लगातार प्रयासों की जरूरत है।

यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में इस बात पर बल दिया कि भारत अपने समृद्ध इकोसिस्टम को खतरे में डालने वाले कई खतरों के प्रति सचेत है। उन्होंने कहा, “इसलिए हम न केवल अपने पास मौजूद संसाधनों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध हैं, बल्कि इकोसिस्टम की बहाली के लिए महत्वपूर्ण प्रजातियों के संरक्षण के लिए भी प्रतिबद्ध हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *