भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने आग पीड़ित परिवारों को दी सहायता, शादी के लिए भी मिलेगा सहयोग


शिमला – भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने ईदगाह में हाल ही में आगजनी से प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पूरे प्रदेश के अल्पसंख्यक वर्ग के साथ मजबूती से खड़ा है और किसी भी प्रकार की मुसीबत में उनकी सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहेगा।


उन्होंने बताया कि इसी महीने 5 मार्च को लगी आग में कई परिवारों का घर और सामान जलकर राख हो गया था। इस हादसे में एक युवक की अगले महीने होने वाली शादी का सारा सामान और नकदी भी आग में नष्ट हो गई।
प्रदेश अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने बताया कि “नोफल एक उम्मीद” संस्था के माध्यम से प्रभावित परिवारों को घर बनाने और घरेलू उपयोग का आवश्यक सामान उपलब्ध कराया गया है। साथ ही जिस युवक की अगले महीने शादी है, उसे भी आर्थिक सहायता के रूप में नकद राशि और कपड़े उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि वह अपनी शादी अच्छे से कर सके।
उन्होंने कहा कि युवक की दुल्हन के लिए भी कुछ जरूरी सामान उपलब्ध करवाया जाएगा, क्योंकि आग में उसके लिए रखे गए पैसे और सामान भी जल गए थे।


गुरमीत सिंह ने कहा कि जब तक वह भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैं, तब तक हर वर्ग के लोगों के लिए समान रूप से काम किया जाएगा। उन्होंने पीड़ित परिवारों को भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी उन्हें किसी प्रकार की जरूरत पड़ेगी तो संगठन उनके साथ खड़ा रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *