सुन्नी। देवीधार के पास शिमला-करसोग मार्ग पर रात के समय एक बड़ा हादसा टल गया। शिमला की ओर से सुन्नी की तरफ जा रहा एक ट्राला सड़क किनारे फंस गया।
ट्राला सड़क पर तिरछा खड़ा होने के कारण मार्ग फिलहाल बंद हो गया है, जिससे दोनों ओर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। प्रशासन द्वारा ट्राले को हटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।