ठेकेदारों को बड़ी राहत का दावा! सरकार ने जारी किए 500 करोड़, 1 मार्च तक के बकाया बिल क्लियर करने के निर्देश

 

 

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि राज्य सरकार ने PWD और जल शक्ति विभाग के ठेकेदारों को बड़ी राहत देते हुए लंबित भुगतान जारी कर दिए हैं। सरकार की ओर से करीब 500 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं और संबंधित विभागों को ठेकेदारों के लंबित बिलों को जल्द से जल्द क्लियर करने के निर्देश दिए गए हैं। नरेश चौहान ने बताया कि सरकार ने विशेष तौर पर 1 मार्च तक की सभी देनदारियों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए हैं, ताकि विकास कार्यों की रफ्तार प्रभावित न हो और ठेकेदारों को भुगतान में किसी तरह की परेशानी न आए।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि राज्य सरकार विकास कार्यों को लेकर गंभीर है और ठेकेदारों के लंबित भुगतान को चरणबद्ध तरीके से जारी किया जा रहा है।
साथ ही उन्होंने विपक्ष को सलाह दी कि इस मुद्दे पर बेवजह राजनीति न करें, क्योंकि सरकार लगातार भुगतान जारी कर रही है और विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *