शिमला में हिमाचल सरकार के साथ NDDB का MoU, दूध उत्पादन को मिलेगी मजबूती

 

• हिमाचल प्रदेश सरकार जल्द लाएगी न्यूट्रीशन पॉलिसी- CM सुक्खू

शिमला।  हिमाचल प्रदेश सरकार ने डेयरी क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. CM सुखविंदर सिंह सुक्खू की मौजूदगी में हिमाचल सरकार ने शिमला में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के साथ एक महत्वपूर्ण MoU पर हस्ताक्षर किए. इस मौके पर NDDB के चेयरमैन मिनेश शाह और कृषि और पशुपालन मंत्री चौधरी चंद्र कुमार भी उपस्थित रहे. इस MoU के तहत राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड प्रदेश के डेयरी क्षेत्र के विकास में सहयोग करेगा.

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इस MoU पर जल्द काम शुरू किया जाएगा, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और डेयरी क्षेत्र ग्रामीण इलाकों में स्वरोजगार का बड़ा साधन बनेगा। उन्होंने बताया कि डेयरी उत्पाद लोगों को ‘हिम’ नाम से उपलब्ध कराए जाएंगे. वहीं, प्रदेश में न्यूट्रिशन पॉलिसी को लेकर भी मुख्यमंत्री बात की. उन्होंने कहा कि डिपो पर उपलब्ध उत्पादों में पोषण की जांच जरूरी है ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि उत्पादों में पर्याप्त न्यूट्रिशन है या वे केवल पेट भरने के लिए उपयोग हो रहे हैं. इसके लिए प्रदेश में न्यूट्रिशन युक्त उत्पाद उपलब्ध करवाने की दिशा में नई पॉलिसी तैयार की जा रही है.

वहीं, मौसम खराब होने से अटल टनल रोहतांग में फंसे पर्यटकों को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटक हमारे मेहमान हैं और ‘अतिथि देवो भव’ की भावना के साथ काम किया जाएगा. उन्होंने कहा कि DC कुल्लू को निर्देश दिए जाएंगे कि फंसे हुए सैलानियों को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित बाहर निकाला जाए.

इसके अलावा प्रदेश में कमर्शियल LPG की आपूर्ति को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जल्द से जल्द कमर्शियल LPG सिलेंडर उपलब्ध करवाने का प्रयास कर रही है. साथ ही केंद्र सरकार से डोमेस्टिक और कमर्शियल LPG सिलेंडर उपलब्ध करवाने की मांग भी की जाएगी.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *