एसजेवीएन ने कारपोरेट मुख्यालय, शिमला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया

शिमलाभूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने बताया कि एसजेवीएन ने शिमला स्थित कारपोरेट मुख्यालय में अपने सामाजिक दायित्वों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया।  उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहले न केवल संगठन में संवेदना और सामाजिक दायित्व की संस्कृति को सुदृढ़ करती हैंअपितु स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को सहयोग देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

 

रक्तदान शिविर का उद्घाटन अजय कुमार शर्मानिदेशक (कार्मिक) द्वारा पार्थजीत डेनिदेशक (वित्त), पंकज पोरवालमुख्य सतर्कता अधिकारी और एसजेवीएन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।

 

इस अवसर पर अजय कुमार शर्मा द्वारा कर्मचारियों और अन्य प्रतिभागियों द्वारा प्रदर्शित स्वैच्छिक सेवा भावना की सराहना की गई। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि एसजेवीएन ऐसी और इस प्रकार की और अधिक गतिविधियों के आयोजन के लिए प्रतिबद्ध हैजो समाज में सार्थक योगदान देती हैं और दूसरों को भी इस पुनीत कार्य में शामिल होने के लिए प्रेरित करती हैं।

इस अवसर पर अजय कुमार शर्मा और उनकी धर्मपत्नी शैली शर्मा, संरक्षिका, सतलुज लेडीज़ क्लबशिमला ने रक्तदान किया।

 पार्थजीत डे ने स्वैच्छिक रक्तदाताओं की सराहना की और इस बात पर बल दिया कि रक्तदान जीवन बचाने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार के शिविरों का नियमित आयोजन स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने में सहयोग के साथ-साथ कर्मचारियों के मध्य एकता एवं मानवीय मूल्यों की भावना को भी बढ़ावा देता है।

इस शिविर के दौरानकर्मचारियोंउनके परिवारजनोंसतलुज  लेडीज़ क्लब (शिमला) और कारपोरेट मुख्यालय,शिमला में तैनात संविदारत कर्मचारियों द्वारा इस जीवन-रक्षक कार्य के लिए पूरे उत्साह के साथ स्वेच्छा से 200 से अधिक यूनिट का रक्तदान किया गया। अजय कुमार शर्मा और शैली शर्मा, पार्थजीत डे और श्रीपर्णा डे तथा पंकज पोरवाल द्वारा इस जीवन-रक्षक कार्य में उनके निस्वार्थ योगदान की सराहना करते हुए सम्मान स्वरूप सभी रक्तदाताओं को स्मृति-चिह्न भेंट किए गए ।

 

रक्तदान शिविर का आयोजन इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी), शिमला के आईएच एंड ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग के सहयोग से किया गया। शिविर में आईजीएमसी के चिकित्सा अधिकारीअपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *