शिमला। आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इन दिनों पार्टी के द्वारा प्रदेश भर में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें जमीनी स्तर पर जुड़े कार्यकर्ताओं को पार्टी के साथ जोड़ा जा रहा है। आज दोपहर को मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान ने बताया ने आप पार्टी के सह सचिव सुरेश पंडित ने बताया कि पार्टी का सदस्यता अभियान तेजी से चला हुआ है। मंडी में आज यह अभियान संपन्न हो गया जिसके बाद अब कुल्लू जिला में बैठकर करें पार्टी को मजबूती प्रदान की जाएगी।
वहीं इस मौके पर उन्होंने मंडी जिला के सरकाघाट में हुए युक्ति हत्याकांड को लेकर भी प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई है और प्रदेश सरकार आये दिन बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आने वाले दिनों में इन अपराधों पर लगाम नहीं लगती है तो आम आदमी पार्टी सड़कों पर उतरकर कांग्रेस सरकार का घेराव भी करेगी।