कुल्लू । सहायक अभियन्ता विद्युत उपमण्डल, भून्तर ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 के.वी. भुन्तर फीडर के अंतर्गत 11 के०वी०एच०टी० लाइनों में खराब हुए क्रॉस आर्म को बदलने से सम्बंधित कार्य के कारण इस फीडर के अन्तर्गत आने वाले क्षेत्र तेगूबेहड़, पड़ित बेहड़, छरेडा, बिश्ट बेहड़, गदौरी, आई०टी०आई० शमशी, छोयल, अप्पर मौहल, वेटनरी हॉस्पिटल और आस-पास के इलाकों में दिनांक 26 अप्रैल 2026 सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उपरोक्त तिथि में मौसम खराब या बारिश रहती है तो यह कार्य अगले दिन किया जाएगा ।