करसोग पंचायत समिति व चुराग पंचायत समिति सदस्य पद के लिए पहले दिन 19 ने भरे नामांकन

करसोग…पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव नामांकन प्रक्रिया शुरू होने पहले दिन करसोग उपमंडल के अंतर्गत आने वाले करसोग ब्लॉक और चुराग ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली पंचायत समिति सदस्यों के लिए कुल 19 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए है। जिसमें पंचायत समिति करसोग के लिए 13 जबकि पंचायत समिति चुराग के लिए 6 आवेदन प्राप्त हुए है।

सहायक रिटर्निंग अधिकारी पंचायत समिति करसोग पृथी चंद ने बताया कि पंचायत समिति वार्ड नंबर-4 ममेल से मुक्ता देवी, वार्ड-5 ठाकुर ठाणा से दाता राम, वार्ड -9 बलीधार से योग राज, वार्ड -10 चौरीधार से नारायण सिंह और अमर सिंह, वार्ड -11 शाहोट से सत्या देवी और संगीता, वार्ड -12 मैंहडी से होशियार सिंह और सतीश कुमार, वार्ड-13 डबरोट से गोपाल कृष्ण और पवन कुमार, वार्ड नंबर-14 बगैला से मित्र देव, वार्ड -15 लोअर करसोग से मणी देवी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया हैं।

पंचायत समिति चुराग के सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं नायब तहसीलदार बागशाड मेहर सिंह ने बताया कि पंचायत समिति चुराग के लिए 6 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए है जिसमें दुष्यंत कुमार, राजेंद्र सिंह, राम सिंह, टेक चंद, शीला देवी और भारती के नाम शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *