करसोग में जिला परिषद् सदस्य पद के लिए पहले दिन 10 ने भरे नामांकन

 

करसोग. पंचायती राज संस्थाओं के लिए चुनाव नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के पहले दिन करसोग में जिला परिषद सदस्य पद के लिए 10 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र भरे है।

सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम करसोग गौरव महाजन ने बताया कि जिला परिषद् सदस्य पद के लिए नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन करसोग क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जिला परिषद् के सभी वार्डों से प्रत्याशियों ने अपने- अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

उन्होंने बताया कि जिला परिषद वार्ड -15 चुराग से शकुंतला देवी जबकि जिला परिषद वार्ड लोअर करसोग -16 से निर्मला चौहान और चमेलु देवी ने अपना नामांकन पत्र भरा है।
जिला परिषद वार्ड -17 सराहन से वीपा देवी, नोम लता और सुमित्रा देवी ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
जबकि जिला परिषद वार्ड साविंधार -18 से कुलभूषण, राम लाल, ललित कुमार और केवल कुमार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।
सहायक रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *