करसोग। पंचायती राज संस्थाओं के लिए चुनाव नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन करसोग में जिला परिषद सदस्य पद के लिए केवल एक उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम करसोग गौरव महाजन ने बताया कि जिला परिषद् सदस्य पद के लिए नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन जिला परिषद् वार्ड -15 चुराग से डुलू देवी ने अपना नामांकन पत्र भरा है।
उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाई जा रही है।