नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन ऊना जिला में कुल 1,963 प्रत्याशियों ने भरे परचे

ऊना। पंचायती राज संस्थानों के सामान्य चुनाव-2026 के तहत ऊना जिला में नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन कुल 1,963 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें 14 जिला परिषद,  184 पंचायत समिति, 521 प्रधान, 382 उप प्रधान और  862 वार्ड सदस्य पद के प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र भरे। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त जतिन लाल ने दी।
उन्होंने बताया कि उपमंडल ऊना के अंतर्गत 487 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र विभिन्न पदों के लिए दायरे किए हैं। इनमें 3 उम्मीदवारों ने जिला परिषद, 35 उम्मीदवारों ने पंचायत समिति, 247 उम्मीदवारों ने प्रधान पद, 113 उम्मीदवारों ने उप प्रधान और 89 उम्मीदवारों ने वार्ड पंच के नामांकन भरे हैं।
इसी तरह गगरेट में 354 प्रत्याशियों ने नामांकन भरे हैं जिनमें 1 प्रत्याशी जिला परिषद, 51 प्रत्याशी पंचायत समिति, 66 प्रत्याशी प्रधान पद, 49 प्रत्याशी उप प्रधान पद और 187 प्रत्याशी वार्ड सदस्य के हैं।
उपमंडल अंब में कुल 394 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इनमें 2 जिला परिषद, 42 पंचायत समिति, 71 प्रधान पद के लिए, 71 उप प्रधान पद और 208 वार्ड सदस्य उम्मीदवार शामिल हैं।
वहीं, उपमंडल हरोली में 363 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे हैं जिनमें 4 जिला परिषद, 29 पंचायत समिति सदस्य, 78 प्रधान, 67 उप प्रधान और 185 वार्ड सदस्य प्रत्याशी शामिल हैं।
इसके अलावा उपमंडल बंगाणा में कुल 365 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे हैं। इनमें 4 जिला परिषद, 27 पंचायत समिति, 59 प्रधान पद, 82 उप प्रधान पद और 193 वार्ड सदस्य उम्मीदवार शामिल हैं।
जतिन लाल ने बताया कि इसके उपरांत अब नामांकन पत्र  11 मई को भी प्रातः 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक संबंधित अधिकारियों के समक्ष दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 12 मई को प्रातः 10 बजे से होगी, जबकि 14 एवं 15 मई को उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के तुरंत बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आबंटित किए जाएंगे तथा अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *