
करसोग। पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव नामांकन प्रक्रिया के अन्तिम दिन करसोग उपमंडल के अंतर्गत आने वाले करसोग ब्लॉक और चुराग ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली पंचायत समिति सदस्यों के लिए कुल 71 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए है। जिसमें पंचायत समिति करसोग के लिए 41 जबकि पंचायत समिति चुराग के लिए 30 नामांकन प्राप्त हुए है।
करसोग ब्लॉक से 3 दिनों में कुल 72 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए जबकि चुराग़ ब्लॉक से निर्धारित समयावधि में कुल 55 नामांकन प्राप्त हुए हैं।
आज के नामांकन
सहायक रिटर्निंग अधिकारी पंचायत समिति करसोग पृथी चंद ने बताया कि पंचायत समिति वार्ड नंबर 1-बखरौट से सुनीता देवी, वार्ड -2 सनारली से मीना देवी, मैना देवी और उर्मिला देवी वार्ड 3-भंथल से भूपेंद्र कुमार, रूप सिंह, रमेश कुमार, हेम राम और भाग चंद, वार्ड-5 ठाकुर ठाणा से हरि कुमार, उमा दत्त, लीलाधर, राम लाल और शिव देई वार्ड-6 पोखी से रीना देवी, कृष्णा देवी और उर्मिला देवी, वार्ड ग्वालपूर-7 से ईशरा देवी, दुर्गा देवी, सत्या देवी और शांता देवी, वार्ड सराहन-8 से रीना देवी, अनुभा कुमारी और निर्मला देवी, वार्ड -9 बालीधार से महेंद्र कुमार और सोम कृष्ण, वार्ड -10 चौरीधार से हुक्म चंद और रूप लाल, वार्ड -11 शाहोट से रेशमा देवी, वार्ड -12 मैंहडी से तेज राम, सुषमा, रूप लाल, तेज राम, गायत्री देवी और इंद्र देव,वार्ड नंबर-14 बगैला से परस राम, नरेश कुमार और नरपत ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया हैं।
पंचायत समिति चुराग के सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं नायब तहसीलदार बागशाड मेहर सिंह ने बताया कि पंचायत समिति चुराग के लिए अंतिम दिन कुल 30 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे है जिनमें उर्मिला देवी, जमना देवी, मनसा राम, तिलक राम, गुलाब सिंह, तिलक राम, संत राम, बलबीर, हिम चंद, कर्म चंद, दीपक शर्मा, संत राम, धनेश्वरी, कल्पना देवी, संगीता देवी, आशा देवी, मनोहर लाल, शीला देवी, रेणुका, संतोष कुमारी, रोशनी देवी, खेम सिंह, मुरारी लाल, अमर सिंह, नरेश कुमार, लीलाधर, जिया लाल शर्मा, मीना देवी, मथरा देवी और रेखा कुमारी के नाम शामिल है।
उन्होंने बताया कि पंचायत समिति चुराग के लिए कुल 55 नामांकन पत्र दाखिल किए गए है।