7 जून तक होगा ढली क्षेत्र में पानी की पाइप बिछाने का कार्य

शिमला। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) शिमला पंकज शर्मा ने यहां बताया कि शिमला जल प्रबंधन को ढली जल उपचार संयंत्र से ढली एम.सी पार्किंग में पानी की पाइपलाइनों के कार्य के लिए अनुमति प्रदान की गई है।

उन्होंने बताया कि यह अनुमति 07 जून, 2026 तक प्रातः 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक और सायं 06:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक और देर रात तक रहेगी। इस दौरान लोगों की सुरक्षा और सुविधा का पूर्ण रूप से ध्यान रखने के भी निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *