SHIMLA.. एल.आई एस. हुरला एवं एल.आई.एस. बाहमीनाला को 2×3.15 एमवीए सब-स्टेशन शाड़ाबाई से 11 के.वी. का अतिरिक्त फीडर उपलब्ध करवाने के लिए विद्युत उप-मंडल भून्तर के अंतर्गत 11 केवी शाड़ाबाई-दियार के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में 20 मई और 22 मई को सुबह 10 बजे से सांय 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी देते हुए सहायक अभियंता विद्युत उपमण्डल भून्तर ई० अमन कुमार ने बताया कि इस दौरान 11 के.वी. शाड़ाबाई- दियार फीडर के अंतर्गत आने वाले बगीचा, दियार, कहुधार, त्रैहन, भाटग्रां, बाहमीनाला जरड़, कलैहली, लोअर कलैहली, कमांद, लोअर बजौरा, लोअर हाट व आसपास के क्षेत्रों विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
इसके अलावा 11 के.वी. मौहल फीडर के अंतर्गत भुट्टी वर्कशाप और नागमन्दिर के आस पास के क्षेत्रों में भी 3 फेस एलटी लाईन और एचटी लाईन बिछाने के कार्य के चलते 20 से 23 मई तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने स्थानीय जनता से सहयोग की अपील की है।