केंद्र की मोदी सरकार और इसके नेता खाली ज्ञान बांटने में लगे है,देश मे बढ़ती महंगाई,एलपीजी,तेल की बढ़ती किल्लत से लोग परेशान हो: विनय कुमार

शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा है कि देश मे बढ़ती महंगाई,एलपीजी,तेल की बढ़ती किल्लत से लोग परेशान हो चले है और केंद्र की मोदी सरकार और इसके नेता खाली ज्ञान बांटने में लगे है।  एक ओर जहां तेल की बढ़ती कीमतों से दैनिक उपयोग,खाद्यान्नोंदूधब्रेड जैसी आवश्यक वस्तुओं के मूल्य आसमान छू रहें है वही एलपीजी गैस सिलेंडर न मिलने से लोगों को खाना बनाने के लिये ईंधन की चिंता भी सताने लगी है।

विनय कुमार ने आरोप लगाया है कि केंद्र की मोदी सरकार ने आम लोगों की बढ़ती समस्याओं के प्रति अपनी आंखें मूंद रखी है। बढ़ती बेरोजगारी से देश का युवा परेशान हो रहा है।

विनय कुमार ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार की ढुलमुल विदेश नीति ने आज देश के सामने एक बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। सोना न खरीदो,विदेश यात्रा न करो,तेल व एलपीजी की खपत कम करो जैसे ज्ञान वांटने वाले प्रधानमंत्री खुद विदेश दौरे पर है। देश की अर्थव्यवस्थाडॉलर के मुकाबले रुपए की गिरती कीमत आज चिंता का विषय बनता जा रहा है।

विनय कुमार ने कहा है कि केंद्र की भाजपा सरकार को देशहित में तेल उत्पादक देशों से बातचीत कर,अमरीकी दबाव से मुक्त होकर देश में तेल आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने चाहिएजिससे देश के लोग ईंधन जैसी गंभीर समस्या से पार पा सकें और बढ़ती मंहगाई पर अंकुश लग सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *