सर्किट हाउस हमीरपुर की डॉरमीटरी के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू

शिमला। लोक निर्माण विभाग के प्रवक्ता ने यहां बताया कि प्रदेश सरकार ने 20 मई, 2026 से सर्किट हाउस हमीरपुर स्थित 21 बैड वाली डॉरमीटरी को एचपीपीडब्ल्यूडी ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म में सम्मिलित कर दिया है। इस सुविधा के लिए हिमाचली निवासियों से प्रति बैड 100 रुपये तथा गैर हिमाचली निवासियों के लिए प्रति बैड 200 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस सुविधा के शुरू होने से प्रतियोगी परीक्षाओं एवं अन्य शैक्षणिक उद्देश्य से आने वाले विद्यार्थी विशेष रूप से लाभान्वित होंगे। विद्यार्थी हिम अतिथि होटल के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग कर ठहरने के लिए सस्ती एवं सुविधाजनक आवासीय सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि लोगों और पर्यटकों को मई, 2025 से 50 प्रतिशत अग्रिम भुगतान के आधार पर विश्राम गृहों की ऑनलाइन बुकिंग सुविधा मिल रही है। यह पहल सरकारी आवासीय सुविधाओं को आमजन के लिए अधिक सुलभ, पारदर्शी एवं सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। इस सुविधा के शुरू होने से पर्यटकों, आमजन तथा विद्यार्थियों के लिए विश्राम गृहों एवं सर्किट हाउसिज की उपलब्धता एवं पहंुच में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। इस पहल के परिणामस्वरूप इन सुविधाओं की अधिभोग दर (अक्यूपेंसी रेट) तथा सरकारी राजस्व में वृद्धि दर्ज की गई है। प्रदेश सरकार राज्य में डिजिटल नवाचारों के माध्यम से नागरिक केंद्रित सेवाओं को सुदृढ़ करने एवं जन सुविधाओं में निरंतर सुधार की दिशा में कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *