कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय द्वारा जारी एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, जिला में आगामी दिनों में होने वाले पंचायती राज चुनावों के मद्देनजर वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट को स्थगित कर दिया गया है।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कुल्लू आकांक्षा शर्मा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिला में 26 मई , 28 मई और 30 मई 2026 को पंचायती राज चुनाव तय हुए हैं जिसके कारण परिवहन कार्यालय द्वारा कुल्लू जिला के ड्राइविंग टेस्ट शेड्यूल को आगामी माह के लिए स्थगित किया गया है।
