नई दिल्ली । भारत और अमेरिका ने 7 फरवरी 2026 को एक संयुक्त वक्तव्य जारी कर पारस्परिक और आपसी रूप से लाभकारी व्यापार से संबंधित एक अंतरिम समझौते की संरचना पर सहमति व्यक्त की। इस संरचना ने व्यापक भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौता वार्ता के प्रति दोनों देशों की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। इसके अनुसरण में, भारतीय पक्ष ने 20 से 23 अप्रैल 2026 तक अपने अमेरिकी समकक्षों के साथ व्यक्तिगत बैठकों के लिए वाशिंगटन डीसी का दौरा किया। चर्चाओं को आगे बढ़ाने के लिए, मुख्य वार्ताकार के नेतृत्व में अमेरिकी टीम 1 से 4 जून 2026 तक भारत का दौरा करेगी। अंतरिम समझौते के विवरण को अंतिम रूप देने और बाजार पहुंच, गैर-टैरिफ उपाय, सीमा शुल्क और व्यापार सुविधा, निवेश प्रोत्साहन, आर्थिक सुरक्षा संयोजन जैसे कई क्षेत्रों पर व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते के तहत वार्ताओं को आगे बढ़ाने का प्रस्ताव है।