करसोग. पंचायती राज चुनाव-2026 के दूसरे चरण में विकास खंड करसोग में पंचायती राज संस्थाओं के लिए 82.69 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।
रिटर्निग अधिकारी एवं एसडीएम करसोग गौरव महाजन ने बताया कि विकास खंड करसोग में दूसरे चरण में 12 ग्राम पंचायतों में वोट डाले गए। इनमें ग्राम पंचायत ममेल, चौरीधार, तेबन, ग्वालपुर, महोग, रिछणी, नांज, दछैण, बगैला, मैंहडी, खादरा और बतालादहल शामिल है।
उन्होंने बताया कि इन ग्राम पंचायतों में कुल 14872 मतदाताओं में से कुल 12298 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इनमें महिला मतदाताओं की संख्या 6220 रही जबकि पुरुष मतदाताओं की संख्या 6078 दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई।