SHIMLA.. शिमला में मुहर्रम का पर्व श्रद्धा, आस्था और शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित हुआ। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शहर की मस्जिदों में विशेष दुआएं की गईं और अमन, भाईचारे तथा देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की गई। मुहर्रम पर अकीदतमंद बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान इमाम हुसैन की कुर्बानी और इंसाफ, सच्चाई तथा मानवता के लिए दिए गए उनके सर्वोच्च बलिदान पर प्रकाश डाला गया। मुहर्रम का संदेश अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
इस रान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा और पूरे आयोजन पर निगरानी रखी गई। प्रशासन और समुदाय के आपसी सहयोग से सभी धार्मिक कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। मुहर्रम पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी एक-दूसरे को भाईचारे और शांति का संदेश दिया।