रकछम के युवाओं का पर्यावरण बचाने का संकल्प, वन विभाग के साथ चलाया प्लास्टिक उन्मूलन अभियान

रकछम के युवाओं का पर्यावरण बचाने का संकल्प, वन विभाग के साथ चलाया प्लास्टिक उन्मूलन अभियान
रकछम (किन्नौर)।
“पर्यावरण को बचाना है, रकछम के युवाओं ने ठाना है” के संकल्प के साथ शिव सेवा युवक मंडल, रकछम ने वन विभाग हिमाचल प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में प्लास्टिक उन्मूलन अभियान चलाया। अभियान की थीम “Live for Nature, Not for Drugs” रखी गई।
इस दौरान युवक मंडल के सदस्यों ने रकछम के मस्तरंग, पुटुंग, खेरमा, खरोगला, शेरिंग तथा वन्य अभयारण्य क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों में सफाई अभियान चलाकर प्लास्टिक कचरा एकत्र किया। साथ ही गांव के प्रत्येक घर तक पहुंचकर लोगों को प्लास्टिक के दुष्प्रभाव और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
युवक मंडल के प्रधान नीरज ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी का दायित्व है। इसी उद्देश्य से युवक मंडल ने प्लास्टिक उन्मूलन अभियान चलाया है। उन्होंने पर्यटकों से भी अपील की कि वे किन्नौर की स्वच्छ और प्राकृतिक धरोहर रकछम की सुंदरता बनाए रखने में सहयोग करें तथा प्लास्टिक कचरा इधर-उधर न फैलाएं।


उन्होंने कहा कि भविष्य में भी शिव सेवा युवक मंडल पर्यावरण संरक्षण, वन एवं वन्यजीव संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाता रहेगा।
अभियान में वन खंड अधिकारी संतोष कुमार ठाकुर, उपप्रधान अनीश नेगी, कोषाध्यक्ष अंसुल, सचिव अमन सहित शिव सेवा युवक मंडल के 25 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया। इनमें नीतीश, सुमित, निशांत, प्रशांत, ऋत्विक, राहुल, हर्षवर्धन, विक्रांत, मोंटी, सागर, तुषार, मयंक, अर्पित, शिवम, नितिन, करण, मनीष समेत अन्य सदस्य शामिल रहे।