बीते 24 घंटों में कांगड़ा , शिमला और सोलन में हल्की से मध्यम बारिश की गई दर्ज

शिमला। बीते 24 घंटों में कांगड़ा , शिमला और सोलन में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है । रोहड़ू में 22 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई वहीं पालमपुर और कसौली में भी मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई । बीते दो दिनों से मौसम साफ होने के चलते 4 से 6 फीसदी तापमान में वृद्धि देखने को मिली है । वहीं आज 13 अगस्त से 19 अगस्त तक प्रदेश में भारी से अति बारिश का दौर देखने को मिलेगा जिसको देखते हुए अलग अलग दिनों के लिए जिलावार अलर्ट जारी किए गए हैं ।

वहीं इस अवसर पर मौसम वैज्ञानिक संदीप कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि 13 अगस्त से 19 अगस्त तक मॉनसून सक्रिय रहेगा जिसके चलते येलो और ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है । आज 13 अगस्त दोपहर बाद से मध्यवर्ती जिलों में भारी बारिश का दौर भी देखने को मिल सकता है जिसमें कांगड़ा एवं मंडी जिला शामिल है । हिमाचल प्रदेश में कल 14 अगस्त से 19 अगस्त तक मॉनसून रफ़्तार पड़ेगा जिसके चलते समूचे प्रदेश में ही भारी से अति भारी बारिश का दौर देखने को मिलेगा । कल 14 अगस्त को शिमला और मंडी के लिए ओरेंज स्तर का अलर्ट जारी किया गया है । ऊना , बिलासपुर , कांगड़ा,कांगड़ा में माध्यम से भारी बारिश हो सकी है जिसके चलते 14 अगस्त से लिए इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है । 15 अगस्त से 17 अगस्त तक मध्यवर्ती जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है । वहीं 18 और 19 अगस्त को मानसून में और वृद्धि देखने को मिलेगी जिसके चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है । उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश में भारी को लेकर आंकड़ों की बात की जाए तो मानसून सीजन में अब तक 9 फीसदी का बारिश दर्ज की गई है और अगर अगस्त माह की बात की जाए तो समूचे हिमाचल प्रदेश में 20 फीसदी कम बारिश हुई है