राज्यपाल ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से मुलाकात की

शिमला। राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज हमीरपुर जिले के समीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से उनके आवास पर मुलाकात की तथा उनका कुशलक्षेम जाना।
राज्यपाल ने धूमल के साथ आत्मीय एवं सौहार्दपूर्ण बातचीत की तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
राज्यपाल ने पूर्व मुख्यमंत्री की दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं दीं।