विशेष अभियान 5.0 की सफलता से प्रेरित, कोयला मंत्रालय विशेष अभियान 6.0 के लिए तैयार

नई दिल्ली।भारत सरकार ने “ई-कचरे के प्रभावी संग्रह, पृथक्करण और निपटान” पर विशेष जोर देते हुए 2 से 31 अक्टूबर, 2026 तक चलने वाले विशेष अभियान 6.0 के शुभारंभ की घोषणा की है।

2 अक्टूबर, 2025 से 31 अगस्त, 2026 तक आयोजित विशेष अभियान 5.0, स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन और पर्यावरणीय जिम्मेदारी के प्रति एक मजबूत संकल्प को पुष्ट करता है। कोयला मंत्रालय के निर्देशन में लागू किए गए इस अभियान ने अपने अधिकार क्षेत्र के तहत आने वाले सभी सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और क्षेत्रीय कार्यालयों में प्रभावशाली परिणाम प्राप्त किए।

विशेष अभियान 5.0 (2 अक्टूबर, 2025 – 31 अक्टूबर, 2025)

विशेष अभियान 5.0 के दौरान, मंत्रालय ने 1.13 करोड़ वर्ग फुट से अधिक के विशाल क्षेत्र को साफ किया और 14,017 मीट्रिक टन से अधिक कबाड़ का निपटान किया गया, जिससे स्क्रैप निपटान से 56.85 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, कोयला मंत्रालय भारत सरकार के सभी मंत्रालयों/विभागों के बीच विशेष अभियान 5.0 के दौरान अर्जित मुक्त किए गए स्थान की श्रेणी में शीर्ष कार्य निष्पादन करने वाले और राजस्व में तीसरे स्थान के रूप में उभरा है। कोयला मंत्रालय ने लोक शिकायतों और प्रधानमंत्री कार्यालय के संदर्भों का शत-प्रतिशत निपटान किया और निर्धारित लक्ष्य के अनुसार शत-प्रतिशत उपलब्धि भी हासिल की (फाइलों की समीक्षा की गई 2,56,478 और फाइलों की छंटाई/1,28,527 फाइलें बंद कर दी गईं)। मंत्रालय ने व्यापक मीडिया कवरेज के साथ-साथ 3107 ट्वीट, 841 प्रेस विज्ञप्ति और 29 पीआईबी बयान जारी करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग करते हुए अभियान की पहल और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से उजागर करते हुए सार्वजनिक आउटरीच में भी उत्कृष्ट निष्पादन किया।

अभिनव पहल (एससी 5.0)

कचरे को कला में और स्क्रैप को मूर्तिकला में बदलना: एमसीएल के ओरिएंट क्षेत्र में इको पार्क में चार धाम का प्रतिनिधित्व है, जो पूरी तरह से 7 से 8 टन बचाई गई सामग्री से तैयार की गई है। मूर्तियों में सेवानिवृत्त एलएचडी पुर्जे, कन्वेयर बेल्ट भाग, पंप घटक, ड्रिल मशीन के पुर्जे, बिजली के उपकरण आदि शामिल हैं।

1. श्री जगन्नाथ धाम, पुरी, ओडिशा

2. श्री बद्रीनाथ धाम, चम्मोली, उत्तराखंड