प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के दौरान माँ कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के दौरान माँ दुर्गा के चौथे स्वरूप माँ कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की।

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने कामना की कि माँ कूष्मांडा की असीम ऊर्जा सभी नागरिकों के जीवन में नई आशा, सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर लिखा;

“नवरात्रि में आज देवी माता के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा का विधान है। उनकी असीम ऊर्जा से समस्त देशवासियों के जीवन में नई आशा, सुख-समृद्धि एवं आरोग्य का संचार हो।”