नालागढ़। नालागढ़ के रामशहर मार्ग पर स्थित गुरु कुंड में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कुंड से बाहर निकालकर अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ सिविल अस्पताल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, गुरु कुंड में महिला का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुंड से बाहर निकाला गया। मृतक महिला की उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है, हालांकि अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
फिलहाल महिला की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस हत्या और आत्महत्या समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।