प्रधानमंत्री ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में महिलाओं की 1500 मीटर टी12/13 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर राधा वेंकटेश को बधाई दी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियन पैरा खेल 2026 में महिलाओं की 1500 मीटर टी12/13 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर राधा वेंकटेश को बधाई दी।

मोदी ने उनकी इस सफलता पर गर्व जताया और कहा कि पूरा देश उनकी इस उपलब्धि का उत्सव मना रहा है। उन्होंने आगे भी कई नई सफलताएं हासिल करने के लिए उन्हें अपनी ढेरों शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया;

“राधा वेंकटेश की एक शानदार उपलब्धि! एशियन पैरा खेल 2026 में महिलाओं की 1500 मीटर टी12/13 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर उन पर गर्व है। भारत उनकी इस सफलता का उत्सव मना रहा है। मैं उन्हें भविष्य में ऐसी ही और कई उपलब्धियों के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं: प्रधानमंत्री @narendramodi”