प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियन पैरा खेल 2026 में महिलाओं की 1500 मीटर टी12/13 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर राधा वेंकटेश को बधाई दी। श्री मोदी ने उनकी इस सफलता पर गर्व जताया और कहा कि पूरा देश उनकी इस उपलब्धि का उत्सव मना रहा है। उन्होंने आगे भी कई नई सफलताएं हासिल करने के लिए उन्हें अपनी ढेरों शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया; “राधा वेंकटेश की एक शानदार उपलब्धि! एशियन पैरा खेल 2026 में महिलाओं की 1500 मीटर टी12/13 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर उन पर गर्व है। भारत उनकी इस सफलता का उत्सव मना रहा है। मैं उन्हें भविष्य में ऐसी ही और कई उपलब्धियों के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं: प्रधानमंत्री @narendramodi”

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियान पैरा खेल 2026 में पुरुषों की भाला फेंक (जैवलिन थ्रो) एफ46 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर अजीत सिंह को बधाई दी है।

मोदी ने उनके कौशल के उत्कृष्ट प्रदर्शन और प्रतिस्पर्धी भावना की सराहना की और उनके भावी प्रयासों के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया;

“अजीत सिंह द्वारा कौशल और प्रतिस्पर्धी भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन। उन्होंने एशियन पैरा खेल 2026 में पुरुषों की भाला फेंक एफ46 स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया है। उन्हें बहुत-बहुत बधाई। भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं: प्रधानमंत्री @narendramodi”