शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का एक दिवसीय मंडी दौरा स्थगित

Shimla..विधायक एवं 7वें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष नंद लाल के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रामपुर पहुंचेंगे शिक्षा मंत्री

शिमला, 3 नवंबर, 2026। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का बुधवार को प्रस्तावित एक दिवसीय मंडी दौरा स्थगित कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री रामपुर विधायक एवं 7वें वित्त आयोग के अध्यक्ष नंद लाल के निधन पर उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रामपुर पहुंचेंगे।

उल्लेखनीय है कि नंद लाल के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। वह रामपुर क्षेत्र के एक प्रमुख जनप्रतिनिधि रहे और उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सक्रिय भूमिका निभाई।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर रामपुर में आयोजित होने वाले अंतिम संस्कार में शामिल होकर दिवंगत नंद लाल को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करेंगे।

शिक्षा मंत्री के मंडी दौरे के स्थगित होने के कारण इस दौरान प्रस्तावित कार्यक्रम एवं बैठकें भी स्थगित रहेंगी।