महिला कांग्रेस ने 40वें स्थापना दिवस पर सदस्यता अभियान का किया आगाज

शिमला। महिला कांग्रेस ने रविवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में स्थापना दिवस की 40वीं वर्षगांठ पर सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया आज रविवार15 सितम्बर को महिला कांग्रेस की स्थापना के 40 वर्ष पूरे हो गए।कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जैनब चंदेल की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय में आयोजित स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर सदस्यता अभियान का आगाज किया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि आज महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर सदस्यता अभियान का आगाज किया जा रहा है।महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के शुभांरभ के साथ ही आज देश भर ने सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई है।उन्होंने कहा आज के ही दिन स्व.इंदिरा गांधी ने महिला कांग्रेस की नींव रखी थी ।महिलाओं को शशक्त करने की सोच से महिला कांग्रेस की स्थापना हुई और स्व.राजीव गांधी ने इन कड़ी के तहत महिलाओं को पंचायतीराज संस्थानों और स्थानीय निकायों में 33% आरक्षण दिया।जैनब चंदेल ने कहा कि सदस्यता अभियान के तहत शहर से लेकर गांव के ब्लॉक स्तर महिलाओं को जोड़ा जाएगा। वहीं उन्होंने PM मोदी के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा महिलाओं की सुरक्षा में पूरी तरह फैल हुई है।न ही भाजपा का जनता को 15लाख का वायदा पूरा हुआ न ही युवाओं को 2 करोड़ रोजगार मिले। उन्होंने कहा कि आज जो भाजपा महिला सशक्तिकरण की बात करती है तो PM मोदी क्या मणिपुर गए?विनेश फोगाट के मूददे पर क्या किया।उन्होंने कहा कि भाजपा केवल बातें करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *