करसोग के सेरी बंगलों स्कूल की छात्राओं ने मनवाया प्रतिभा का लोहा,,जमा दो के पुनर्मूल्यांकन परिणाम में विद्यालय की दो छात्राएं टॉप 10 में जगह बनाने में रही कामयाब

करसोग। मंडी जिला के उपमंडल करसोग स्थित राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेरी बंगलो की दो प्रतिभाशाली छात्राओं ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से बाहरवीं कक्षा के लिए मार्च, 2024 के पुनर्मूल्यांकन परिणाम में टॉप 10 में स्थान हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रौशन किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य यादेश गुप्ता ने बताया कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से जारी किए गए पुनर्मूल्यांकन परीक्षा परिणाम में, प्रियंका पुत्री बोध राज, माता शकुंतला देवी गांव नराश, डाक घर चौरीधार तहसील करसोग ने 500 में से 479 अंक व संजना वर्मा पुत्री नरेश कुमार, माता सुनीता देवी गांव पोगली, डाकघर सेरी बंगलों ने 500 में से 479 अंक प्राप्त करके 9वां स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा बाहरवीं कक्षा की चार छात्राओं प्रियंका, संजना वर्मा, अंशिका व सुहानी वर्मा ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 2024 -25 की कल्पना चावला छात्रवृति योजना में स्थान हासिल कर स्कूल के साथ-साथ अपने अध्यापकों माता पिता व पूरे करसोग क्षेत्र का नाम रौशन किया है। मैरिट में स्थान हासिल करने वाली छात्राओं के अभिभावकों का कहना है कि यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, लग्न व अध्यापकों की सकारात्मक सोच और मेहनत का परिणाम है। विद्यालय के प्रधानाचार्य यादेश गुप्ता ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि स्कूल की छात्राओं ने पुनर्मूल्यांकन के बाद प्राप्त परिणामों से अपनी मेहनत का परिचय दिया है। हमें गर्व है कि उन्होंने विद्यालय की प्रतिष्ठा को ऊंचा किया है।विद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी इस सफलता पर प्रसन्नता जाहिर की और सभी विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं हैं। यह उपलब्धि समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है और दिखाती है कि लग्न और मेहनत से बड़ी से बड़ी चुनौतियों पर विजय पाकर सफलता को हासिल किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *